
MITRC@News & Media Coverage
Authentic newspaper clippings, press features, and headlines from Dainik Bhaskar ,Rajasthan Patrika and many more celebrating university rank holders, state innovation honors, corporate placements, and campus milestones.
Newspaper Headlines & Press Releases
Click any newspaper clipping to inspect, read full article text, and zoom into high-resolution scan.

BTU Merit Honors: Two MITRC Engineering Scholars Bag Gold Medals; 21 Students in State Merit List
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) की बीटेक व एमबीए मेरिट सूची में एमआईटीआरसी के 21 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। एआई एंड मशीन लर्निंग में गोपाल शर्मा (9.50 CGPA) और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में देवांशु सोनी (9.86 CGPA) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। साथ ही एआई एंड डीएस, सीएसई और एमबीए के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर टॉप 10 में स्थान हासिल किया।

Nasha Mukt Yuva, Viksit Bharat Abhiyan: Sports Meet & Awareness Rally at MITRC
नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत एमआईटीआरसी में क्लस्टर ऑफ ब्लॉक लेवल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन। वॉक फॉर नशामुक्ति, रन फॉर नशामुक्ति, जागरूकता रैली और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा विद्यार्थियों को स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत की शपथ दिलाई गई।

TechSpark-2026 Hackathon: Innovative Engineering Projects Showcased at MITRC
सड़क के गड्ढे खोजने वाले प्रोजेक्ट से लेकर नदी साफ करने वाले रोबोट दिखे - 43 टीमों ने टेकस्पार्क-2026 हैकाथॉन में स्मार्ट पॉटहोल डिटेक्शन, रिवर क्लीनर और वॉइस कंट्रोल्ड ऑटोमेटेड कार जैसे अत्याधुनिक तकनीकी मॉडल्स प्रदर्शित किए।

Freshers Party Aarambh-26 Celebrated with Grand Cultural Extravaganza
एमआईटीआरसी कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी आरंभ-26 का आयोजन। सीनियर्स ने नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक व पुष्पवर्षा से स्वागत किया। रैंप वॉक, मिस्टर व मिस फ्रेशर कॉन्टेस्ट एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं।

Four-Day Workshop on Artificial Intelligence & Prompt Engineering under IBM SkillsBuild
आईबीएम स्किल्सबिल्ड एवं एडुनेट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एमआईटीआरसी में एआई और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग पर 4 दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों को जनरेटिव एआई टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

National Seminar on Commodity Derivatives & Risk Hedging in Financial Markets
कमोडिटी बाजार, डेरिवेटिव्स और हेजिंग पर एमआईटीआरसी में राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित। विशेषज्ञों ने वित्तीय बाजारों में रिस्क मैनेजमेंट और करियर संभावनाओं पर व्याख्यान दिया।

Mega Campus Placement Drive: TCS & 16 Leading MNCs Recruit Engineering Graduates
एमआईटीआरसी में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सहित 16 बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, जिसमें बी.टेक एवं डिप्लोमा छात्रों को आकर्षक पैकेज पर चयन ऑफर मिले।

Engineers Day Celebrations: 40+ Innovative Startup Ideas Showcased with iStart
भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर एमआईटीआरसी में आई-स्टार्ट राजस्थान के सहयोग से 40 से अधिक नवाचारी स्टार्टअप आइडियाज प्रस्तुत किए गए एवं युवा इनोवेटर्स को सम्मानित किया गया।

Engineering Career Horizons & GATE Guidance Seminar by Made Easy Experts
मेड ईजी के राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा एमआईटीआरसी में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग एवं गेट (GATE) परीक्षा की रणनीति पर मार्गदर्शक सेमिनार आयोजित किया गया।

ISRO Space Exhibition Day 2: Live Demonstration of Chandrayaan Soft Landing & Satellites
एमआईटीआरसी में चल रही इसरो स्पेस प्रदर्शनी के दूसरे दिन चंद्रयान-3 के लैंडर-रोवर की सॉफ्ट लैंडिंग एवं साउंडिंग रॉकेट प्रक्षेपण का लाइव मॉडल प्रदर्शन देख विद्यार्थी अभिभूत हुए।

Grand Inauguration of Three-Day National ISRO Space Science Exhibition at MITRC
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एवं एमआईटीआरसी के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय त्रिदिवसीय अंतरिक्ष प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ; 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्य जाने।

Alwar First Ever ISRO Space Science Exhibition Announced at MITRC Campus
अलवर संभाग में पहली बार एमआईटीआरसी परिसर में 11 से 13 अगस्त तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने की आधिकारिक घोषणा।

MITRC Convocation Ceremony: 300 Degrees Conferred & 3 BTU Gold Medals Awarded
दीक्षांत समारोह में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति ने 300 इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं तथा यूनिवर्सिटी टॉप करने वाले 3 मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

MITRC Student Yashika Soni Selected for ISRO National Hackathon Grand Finale
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हैकाथॉन में एमआईटीआरसी की कंप्यूटर साइंस छात्रा याशिका सोनी ने देश के शीर्ष प्रतिभागियों के बीच फाइनल राउंड में जगह बनाई।

Technical Seminar on Cloud Technologies & Modern Engineering Careers by Skill Ocean
स्किल ओशन द्वारा एमआईटीआरसी में क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा इंजीनियरिंग और आधुनिक सॉफ्टवेयर टूल्स पर तकनीकी संगोष्ठी आयोजित, जिसमें छात्रों को इंडस्ट्री रेडी स्किल्स पर मार्गदर्शन मिला।

Prestigious Selection: MITRC Engineering Scholar Recruited by DRDO & IT Ministry
एमआईटीआरसी कॉलेज के इंजीनियरिंग छात्र का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) में तकनीकी पद पर चयन, संस्थान में हर्ष की लहर।

MSME Mega Industrial Placement Drive at MITRC: Leading Engineering Firms Recruit
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) औद्योगिक संघ के सहयोग से एमआईटीआरसी में आयोजित विशेष कैंपस ड्राइव में ऑटोमोबाइल एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियों ने मेधावी छात्रों का चयन किया।

MITRC MBA Scholars Selected by SBI Life Insurance in Campus Placement Drive
एमआईटीआरसी कॉलेज के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग द्वारा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के लिए एमबीए सत्र 2026 के विद्यार्थियों हेतु कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और पेशेवर दृष्टिकोण की सराहना करते हुए रोजगार अवसर प्रदान किए।

TAFE Motors & Tractors Delegation Visits MITRC: Campus Placement & R&D Career Opportunities
टैफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड (TAFE Motors) के प्रतिनिधिमंडल ने एमआईटीआरसी का दौरा कर बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों से संवाद किया तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) टेस्टिंग पदों के लिए तकनीकी दक्षता का मूल्यांकन कर रोजगार अवसर प्रदान किए।

Grand Farewell Gala at MITRC: Juniors Bid Warm Farewell to Graduating B.Tech & MBA Batches
छठी मील स्थित मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में एमबीए बैच 2024-26 और बीटेक बैच 2022-26 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन हुआ। जूनियर्स ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, ग्रुप डांस और रॉक स्टार प्रस्तुतियां दीं। पीयूष को मिस्टर फेयरवेल यूजी, चेतना को मिस फेयरवेल यूजी, रितिक बत्रा को मिस्टर फेयरवेल पीजी तथा शिवानी को मिस फेयरवेल पीजी चुना गया।

Invincible T-26 Annual Fest Awards: Winners of 22 Competitions Felicitated at MITRC
एमआईटीआरसी में इनविंसिबल टी-26 वार्षिक महोत्सव में मुख्य अतिथि सदर थाना एसएचओ डॉ. वीरेंद्र सिंह रहे। तकनीकी, सांस्कृतिक, नवाचार, खेल व रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ी 22 प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा परिसर में पौधारोपण किया गया।

Record Campus Placements: MITRC Students Recruited by 91+ MNCs with Top Package of ₹10 LPA
छठी मील स्थित एमआईटीआरसी कॉलेज के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कंप्यूटर एप्लीकेशंस के विद्यार्थियों ने 91 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में स्थान प्राप्त किया, जिनमें हीरो मोटोकॉर्प, टीसीएस, ईकोप्लग एनर्जी और जारो एजुकेशन शामिल हैं। संस्थान का सर्वाधिक पैकेज ₹10 लाख प्रतिवर्ष रहा।

Two-Week Practical In-House Hands-on Technical Training for B.Tech First Year at MITRC
मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नवीन तकनीकों पर दो सप्ताह की इन-हाउस प्रैक्टिकल हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग आयोजित की गई। सीएसई, एआई&डीएस और एआई&एमएल के लिए वेब डिजाइन (HTML, CSS, JS), इलेक्ट्रिकल के लिए मैटलैब सोलर सिमुलेशन तथा मैकेनिकल व सिविल के लिए एडवांस ऑटोकेड का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

Invincible T-26 Annual Fest Concludes at MITRC: High-Octane Robotics, Treks & Cultural Finale
छठी मील स्थित एमआईटीआरसी के वार्षिकोत्सव इन्विन्सीबल टी-26 का दूसरे दिन शनिवार को भव्य समापन हुआ। ट्रेजर हन्ट, प्रोग्राम वारियर्स, ब्रेन ट्विस्टर, स्लो बाइक रेसिंग, शतरंज, कैरम, वॉलीबॉल एवं 20 टीमों द्वारा प्रोजेक्ट एग्जिबिशन में अत्याधुनिक तकनीकी व सामाजिक नवाचार प्रदर्शित किए गए।

Invincible T-26 Fest Inaugurated: 39 Teams Compete in National Innovation Hackathon at MITRC
छठी मील स्थित मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव इन्विन्सीबल टी-26 की शुरुआत। हैकाथॉन में 39 टीमों ने वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान हेतु एआई आधारित भर्ती प्रणाली स्मार्ट हायर, ऑनलाइन असेसमेंट सिस्टम परख, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर रोवर लैंडिंग जैसे प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिनमें से 20 टीमें ग्रैंड फिनाले के लिए चुनी गईं।

National Seminar on Securities Market & Investment Options Conducted by CDSL at MITRC
छठी मील स्थित मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के प्रबंधन विभाग ने अवेयरनेस ऑन वेरियस इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस रिलेटेड टू सिक्योरिटीज मार्केट विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया। सीडीएसएल के रीजनल हेड यशवंत गुप्ता ने विद्यार्थियों को एफडी, पीपीएफ, ईटीएफ एवं डीमैट अकाउंट की उपयोगिता समझाई।

Two-Day National Seminar on Generative AI, Machine Learning, Cloud & DevOps at MITRC
छठी मील स्थित मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार हुआ। कॉलेज प्राचार्य प्रो. एसके शर्मा ने बताया कि पहले दिन जेनेरेटिव एआई व मशीन लर्निंग तथा दूसरे दिन क्लाउड कम्प्यूटिंग व डेवऑप्स पर स्किल ओशियन टेक्नोलॉजीज नोएडा के विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान व क्विज का आयोजन हुआ।

State-Level Hands-on Workshop on Generative AI, LLMs & Agentic AI Hosted at MITRC
एमआईटीआरसी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के स्टूडेंट्स के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप हुई। स्किल ओशियन टेक्नोलॉजीज नोएडा के मुख्य वक्ता अंशुल ने जेनेरेटिव एआई, एलएलएम, वेबसाइट डिजाइन, एजेंटिक एआई एवं चैटबॉट आदि के व्यावहारिक प्रयोगों पर प्रशिक्षण दिया।

Technical Skill Immersion: Hands-on Practical Engineering Training for 550+ Scholars at MITRC
छठी मील स्थित मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के बीटेक चौथे व छठे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए इन-हाउस प्रैक्टिकल हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। मैकेनिकल के लिए कैटिया, सिविल के लिए प्राइमावेरा, इलेक्ट्रिकल के लिए आईओटी एवं कंप्यूटर साइंस व एआई के लिए रिएक्ट नेटिव, क्लाउड व डेवऑप्स का गहन प्रशिक्षण 550 से अधिक विद्यार्थियों को दिया गया।

BTU Merit Honors: 22 MITRC Scholars Secure Top Ranks; Three Students Bag Gold Medals
छठी मील स्थित मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड रिसर्च सेन्टर के 22 विद्यार्थियों ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) की बीटेक व एमबीए मेरिट लिस्ट में जगह बनाकर कॉलेज का नाम रोशन किया। एआई व डाटा साइंस के समेन्द्र सिंह नरूका, सिविल के अभय कुमार शर्मा व एमबीए की मानसी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

Two-Week Practical Hands-on Training on Web Technologies, MATLAB & AutoCAD at MITRC
बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दो सप्ताह की इन-हाउस प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग। सीएसई, एआई&डीएस और एआई&एमएल के लिए वेब डिजाइन (HTML, CSS, JS), इलेक्ट्रिकल के लिए MATLAB Simulink तथा मैकेनिकल व सिविल के लिए AutoCAD की ट्रेनिंग दी गई।

17 MITRC Scholars Excel in BTU Merit List; Prince Saini Wins Gold Medal in AI & Data Science
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में एमआईटीआरसी के 17 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। एआई व डेटा साइंस में प्रिंस सैनी ने 9.4 सीजीपीए के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। बी.टेक, एमबीए और एम.टेक के विद्यार्थियों ने टॉप रैंक हासिल की।

BTU Convocation: Prince Saini Awarded Gold Medal with 9.4 CGPA in B.Tech AI & Data Science
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में एमआईटीआरसी के छात्र प्रिंस सैनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस (AI&DS) में 9.4 सीजीपीए के साथ पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

8 Engineering Scholars Placed at MSME Technology Centre Bhiwadi Across Mechanical & Electrical
एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, भिवाड़ी द्वारा एमआईटीआरसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बी.टेक इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल ब्रांच के 8 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

Career in Indian Army: Motivational Seminar by Army Recruiting Office Director Col. Alok Ranjan
एमआईटीआरसी में 'भारतीय सेना में करियर के अवसर' विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस अलवर के डायरेक्टर कर्नल आलोक रंजन ने विद्यार्थियों को सेना भर्ती प्रक्रिया, महिला अधिकारियों के स्थायी कमीशन और एसएसबी इंटरव्यू की तैयारी की जानकारी दी।

Practical Hands-on Technical Training on Creo, STAAD.Pro, Full Stack, Power BI & Generative AI
एमआईटीआरसी में इन-हाउस प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग में मैकेनिकल (Creo), सिविल (STAAD.Pro), इलेक्ट्रिकल (Electrical CAD), कंप्यूटर साइंस (Full Stack & Java) और एआई (Power BI, Tableau, Machine Learning, ChatGPT) पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Grand Finale of Annual Fest 'Invincible T-25': Cultural Extravaganza & Unveiling of College Daze Magazine
वार्षिकोत्सव 'इन्विन्सिबल टी-25' का सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ समापन। मुख्य अतिथियों द्वारा कॉलेज की वार्षिक पत्रिका 'कॉलेज डेज मैगजीन' (College Daze Magazine) का भव्य विमोचन किया गया।

Inauguration of Two-Day Annual Fest 'Invincible T-25': Technical & Cultural Competitions
दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 'इन्विन्सिबल टी-25' का शुभारंभ। रंगोली, पोस्टर मेकिंग, माइंड मेनिया, मिनट टू विन, कैरम, चेस और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Freshers Party 'Aarambh-24' at Pratap Auditorium: Cultural Showcases & Title Winners
प्रताप ऑडिटोरियम में फ्रेशर्स पार्टी 'आरम्भ-24' का भव्य आयोजन। बीटेक में मिस्टर फ्रेशर्स शिवांश यादव व मिस फ्रेशर्स जानवी तथा एमबीए में मिस्टर फ्रेशर्स रितिक बत्रा व मिस फ्रेशर्स जसमीत कौर चुनी गईं।

Farewell Ceremony for B.Tech (2020-24) & MBA (2022-24) Batches: Bollywood & Fusion Dance Showcases
एमबीए बैच 2022-24 और बी.टेक बैच 2020-24 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन। बॉलीवुड और फ्यूजन थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा मिस्टर व मिस फेयरवेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

Orientation Programme Organized for Second Year B.Tech Engineering Students
बी.टेक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित। विभागाध्यक्षों ने तकनीकी प्रयोगशालाओं, लाइब्रेरी, हैकाथॉन, प्लेसमेंट और अनुशासन के नियमों की जानकारी दी।

Three-Day 'Monsoon Mania' Kicks Off at MITRC for B.Tech Students with Sports & Creative Contests
बीटेक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय 'मानसून मेनिया' का शुभारंभ। ट्रेजर हंट, शतरंज, कैरम, क्रिकेट, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, स्लो बाइक रेसिंग और गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

Regional Media Spotlight: Smart India Hackathon Winners, Student Innovations & Top Placements
Press announcement highlighting record placement selections across top corporate recruiters and core engineering MNCs.
Explore the MITRC Campus Events & Photo Gallery
Browse authentic albums covering National Hackathons, IAF Exhibitions, Convocation, Annual Cultural Fest "Aarambh", Sports Champions, and Modern Campus Labs.
